योगासन क्या है?{What is yoga}
योगासन क्या है? योग शब्द "युज समाधौ" धातु से बनता है। इसका अर्थ है समाधि। "यूजिर योगे" धातु से भी योग शब्द बनता है। इसका अर्थ है जुड़ना अर्थात जीवात्मा का परमात्मा के साथ मिल जाना या एक हो जाना। प्राय: हठयोगी तथा कुछ अन्य योगी भी योग का अर्थ यही लेते हैं परंतु ऐसा स्थूल अर्थ लेना उचित प्रतीत नहीं होता। कारण यह है कि जीवात्मा और परमात्मा प्रथक वस्तु नहीं है। किंतु चेतन तत्व एक ही है। भेद तो अविद्याजन्य है अतः औपाधिक है। भेद दर्शानेवाली अविद्या की योग समाधि के द्वारा निव्रति हो जाने पर चेतन में भेद नहीं रह जाता। चेतन एक ही रह जाता है, जैसे घटाकाश और मठकाश की उपाधिरूप घट और मठ नष्ट हो जाने पर एक महाकाश ही शेष रह जाता है। अतः जीवत्व भाव का विलोप करके ब्रह्म भाव में स्थित हो जाना ही योग है। इसी को जीवात्मा और परमात्मा मिलकर एक हो जाना कहा गया है। योगा अंगों का अभ्यास करते हुए चित्तवृत्ति निरोध पूर्वक असम्प्रज्ञात समाधि भूमिका में पहुंचकर अपने चैतन्य स्वरूप या ब्रह्म स्वरुप में स्थित हो जाना ही योग है। ---------------------------------------------------------------------...